Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ब्रम्हकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम साय समेत मंत्री और विधायक, सभी ने जल्द माउंट आबू जाने के लिए भरी हामी

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज ब्रम्हकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए. वे ब्रम्हकुमारी बहनों के साथ ब्रम्हा भोजन भी करेंगे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा, सभी ब्रह्मकुमारी बहनों को धन्यवाद देता हूं. इस संस्था के आभारी हैं, जिन्होंने आज पूरे सरकार विधानसभा को यहां आमंत्रित किया है. अच्छी परंपरा है कि आप लोग हर विधानसभा सत्र के समय एक साथ पक्ष-विपक्ष को बुलाते हैं. यह हमको कहीं ना कहीं यह सिखाता है कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सबको मिलकर काम करना है.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, शांति सरोवर आने से मन में विचार आते हैं. विधानसभा आते और जाते समय शांति सरोवर का दर्शन होता है. हम सभी अच्छे सोच को लेकर आते हैं. हम सभी माउंट आबू गए हुए थे. सबकी सहमति हो तो माउंट आबू जा सकते हैं. आज पवित्र भोजन के लिए आमंत्रित करने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं.

सीएम साय ने कहा, आज बड़ी खुशी होती है कि इनकी संस्थाएं लोगों तक पहुंची हुई है. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि हम सभी माउंट आबू जल्द जाएंगे. कार्यक्रम में तमाम मंत्री और विधायक भी शामिल हुए.