Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में संभाला कार्यभार, कहा-युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर

बलौदाबाजार। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार संभाल लिया है. इसके बाद मंत्री वर्मा ने खेल और राजस्व विभाग के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली.

उन्होंने खेल प्रतिभागियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास, इसकी गतिविधियों और उपलब्ध खेल संस्थानों की जानकारी ली. मंत्री टंकराम ने कहा कि राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा. राज्य के सभी खेल मैदानों का समतलीकरण के साथ-साथ मैदानों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिले. ग्रामीण स्तर पर बने खेल क्लबों का पंजीयन करने के निर्देश उन्होंने दिए. इन खेल क्लबों को आवश्यकतानुसार अनुदान भी दिया जा सकेगा. खेल विभाग के बजट की जानकारी लेकर खेल गतिविधियों में तेजी लाने के यथाशीघ्र बजट प्रस्तुत करने के निर्देश भी उन्होंने दिए.

मंत्री वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. समय सीमा में निराकृत नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई संस्थित की जाएगी. इस दौरान विभागीय सचिव भुवनेश यादव, विशेष सचिव रमेश शर्मा, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे.