Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री श्यामबिहारी ने रायपुर दक्षिण में BJP की जीत का किया दावा, कहा – डबल इंजन की सरकार में हो रहा विकास, भाजपा के साथ है जनता

रायपुर।    रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है. मतदान के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जीत का दावा किया है. कहा, भारी मतों से उपचुनाव जीत रहे हैं. जीत का रिकॉर्ड भी टूटेगा. शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है. मंत्री श्यामबिहारी ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है.

मंत्री श्यामबिहारी ने कहा, मतदाताओं के बीच जो रुझान है वो BJP के पक्ष में है. प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है. विकास की गति भी डबल है. यही कारण है कि जनता BJP के साथ है.

कांग्रेस पर तंज कसते हुए मंत्री श्याम बिहारी जारी जायसवाल ने कहा, कांग्रेस को जनता जानती है इसलिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान नहीं हो रहा है. असफल प्रयास कर रहे हैं और जनता सब समझती है. कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम दक्षिण के जनता तक को पता नहीं है. जनता को लुभाने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं. उन्हाेंने कहा, खाने का डिब्बा बांटकर जनता को अपनी ओर नहीं खींच सकते. जब पता है कि सौ मीटर के दायरे में राजनीतिक गतिविधियां नहीं करनी है तो कांग्रेस कर रही है, अब समझ सकते हैं. जो मतदान प्रतिशत है वो BJP की ओर इशारा कर रही है. यह प्रचंड जीत का इशारा है.

बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर आंखों पर है. पहले भी सरकार उनके फैसले का पालन करती रही है और अभी भी होगी. छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई भी स्थिति नहीं है जो कोर्ट के फैसले का अवहेलना करें.

दिल्ली से ऑपरेट होते थे भूपेश बघेल : श्यामबिहारी

जनजाति महोत्सव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. इस पर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, हाथ के बारे में भूपेश बघेल क्या बताएंगे. उनका हाथ तो 5 साल तक दिल्ली में गिरवी था. पूरे 5 साल दिल्ली से ऑपरेट होते थे.