Special Story

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित, अप्रैल में मतदान और 4 मई को परिणाम

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित, अप्रैल में मतदान और 4 मई को परिणाम

Shiv Mar 15, 2026 4 min read

नई दिल्ली। देश में अगले बड़े चुनावी मुकाबले की शुरुआत हो गई है। Election…

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Shiv Mar 15, 2026 1 min read

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंच से एक चुटीली टिप्पणी कर सबको चौंका दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नेताम ने मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का नाम लेते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “कलेक्टर संजय अग्रवाल के आने से तो विधायक अमर अग्रवाल की सीट खतरे में पड़ गई है।”

मंत्री के बयान के बाद मंच पर बैठे नेता और अधिकारी कुछ क्षण के लिए एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे, जबकि सभा में मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान भी देखने को मिली। मंत्री की इस टिप्पणी से कार्यक्रम में उपस्थित लोग अचंभित रह गए। बता दें कि कार्यक्रम में पशुपालकों का सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

दिसंबर की घटना से जोड़कर देखा जा रहा बयान

बताया जा रहा है कि मंत्री रामविचार नेताम के इस बयान को कुछ लोग पिछले साल दिसंबर में हुई उस घटना से जोड़कर भी देख रहे हैं, जब आरक्षित कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने सार्वजनिक मंच से कलेक्टर के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि कृषि मंत्री ने यह बात पूरी तरह मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन उनके इस तंज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया और चर्चा का विषय बन गया।

देखें वीडियो –