Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान पर मंत्री रामविचार नेताम ने कसा तंज

रायपुर।     नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के मुंह नहीं दिखाने वाले बयान पर मंत्री नेताम ने कहा कि लोकसभा में तो यही लोग अपनी फोटो छपवाएंगे, क्योंकि इनके पास कुछ बचा नहीं है. चाहे कुछ भी कर ले हम भारतीय जनता पार्टी यहां पर 11 की 11 सीट जीतने की स्थिति में है. 

राजधानी के गांधी उद्यान में लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन करने कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत में नेताम ने कहा कि यह बात सही है कि (हार का) जो दर्द दिया है. उनके पास कोई दवा बचाने की नहीं है. अब इसलिए दर्द कहां बयान करेंगे. कभी-कभी दर्द छलक जाता है. दर्द और दर्द इनका बढ़ाने वाला है, अभी और बढ़ेगा.

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बयान पर नेताम ने कहा कि ऐसे लोगों के बारे में क्या प्रतिक्रिया देना चाहिए. जो प्रतिक्रिया उनके आका ने दी है, उतने में ही उनकी लुटिया डूबती गई है.

उन्होंने कहा कि प्रभु राम के बारे में, जो हम सब के रोम-रोम में बसे हुए हैं, सोते-जागते, उठते-बैठते, यहां तक की जो अंतिम यात्रा निकलती है, वहां तक राम-राम का जाप होता है, तो ऐसे में जो हम सब की आस्था से जो नाम जुड़ा हुआ है, उनके बारे में जो कमेंट करेगा. मैं समझता हूं कि वह आगे चलकर के लायक ही नहीं बचेगा कुछ बोल सके.