Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भूपेश बघेल के बयान पर मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब, कहा –

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि डकैती की कहानी वही सुनाता है, जिसकी तिजोरी पहले से भरी हो। एक्स पर पोस्ट कर पलटवार करते हुए ओपी चौधरी ने लिखा, एक कहानी हमारी भी सुन लीजिए। गांव में एक मुखिया था। सालों साल राज किया, चौपाल से रोज यही ऐलान कि सब बढ़िया है, पर गांव वालों की आंखों के सामने सच खड़ा था- न सड़कें सुधारी न बहनों के खातों में एक धेला पहुंचा, न अस्पताल जागे और खजाना साल दर साल खाली होता गया। समय आया, गांव ने मुखिया बदल दिया।

मंत्री चौधरी ने आगे लिखा कि नए लोग आए, पोटली खोली, अंदर सिर्फ पत्थर ही पत्थर था। गांव वाले भी सन्न कि ये हाल किसने किया? पुराने मुखिया हंसकर बोले- अरे कहानी समझो… असली नायक तो हम ही थे पर नए लोगों ने कहानी नहीं, काम दिखाया। सड़कों पर डामर चढ़ा, बहनों के खाते भरे, स्कूलों में घंटियां बजीं, गरीबों को घर मिले, युवाओं को न्याय मिला और पहली बार गांव वालों को लगा कि सरकार जमीन पर उतर आई है, लेकिन कमाल तो देखिए कि जिनके दौर में खजाना खाली हुआ, वही सबसे जोर से चिल्ला रहे कि अरे लूट हो गई, डकैत आ गए।

गांव वाले मुस्कुराए कि डकैत की कहानी वही सुनाता है जिसकी तिजोरी पहले से भरी हो और जिसकी आदत डकैती को, शासन समझने की हो। हवा ने धीरे से फुसफुसाया- कहानी अच्छी है… पर तीर वहीं लगता है जहां सचमुच चोट हो। तो भूपेश जी, कहानी कहने का हुनर आपका पुराना है, पर इस बार वार वहीं जा लगा जहां आप बचाना चाहते थे। और जनता? जनता सब देख रही है, सब समझ रही है और अब जनता कहानी नहीं, सच पर भरोसा करती है।