Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘युवराज सिंह’ है मंत्री OP चौधरी के फेवरेट क्रिकेटर : इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में बोले वित्त मंत्री-

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) के फाइनल में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर व ब्रायन लारा जैसी हस्तियों से प्रेरित होकर हमारे युवा और अधिक उत्साहित हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ और रायपुर राष्ट्रीय मानचित्र पर तेजी से उभर रहे हैं. टियर-2 शहर भारत के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं और छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया आयाम स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

छत्तीसगढ़ के युवा बनेंगे नई पहचान

दरअसल, फाइनल में इंडिया मास्टर्स की जीत के बाद मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा हमारे युवा बहुत ही इंस्पायरिंग हैं. हमारा यूथ का पूरा हमारा स्टेट है और पूरी तरह से यूथ एनर्जी से भरा हुआ स्टेट है. यहां पर आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एचएनएलयू सारा कुछ आपको मिलेगा. यहां के यूथ में बहुत एनर्जी है. स्पोर्ट्स में भी बहुत अच्छा कर रहे हैं और ये सारे यह सारे यूथ ही नेशनल और इंटरनेशनल मैप पर छत्तीसगढ़ को लाने के लिए काम करेंगे और सचिन से ब्रायन लारा से निश्चित रूप से हमारे यूथ मोटिवेट हो रहे हैं और इनको हमारे यूथ को इससे इस आयोजन से बहुत बड़ा लाभ मिला है. मैं सारे आयोजकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं.

‘युवराज सिंह इज माय फेवरेट’ – मंत्री ओपी चौधरी

मंत्री ओपी चौधरी ने युवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि सचिन ब्रायन लारा का अपना इंपोर्टेंस है, इसमें कोई डाउट नहीं. बट आई मस्ट एक्सेप्ट कि युवराज सिंह, जो मैच विनर थे और हमेशा टफ से टफ सिचुएशन में आकर इंडिया को मैच जिताते थे. 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप हो या 2011 का वनडे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप हो, सब में उन्होंने एक्स्ट्राऑर्डिनरी परफॉर्मेंस दिया और युवराज सिंह इज माय फेवरेट.

टियर-2 शहरों के लिए रायपुर और छत्तीसगढ़ तैयार

उन्होंने आगे कहा, यह हम सबके लिए प्राइड की बात है और पूरा छत्तीसगढ़ और हमारा रायपुर नेशनल मैप पर बहुत तेजी से आ रहा है. एंड दिस इज टाइम फॉर टियर टू सिटी, वन सिटी सब जगह सैचुरेटेड हो गए हैं. अब टियर टू सिटीज का दौर है और इंडिया की इकॉनमी में सबसे बड़ा रोल अब टियर दो सिटीज का होगा और उसके लिए हमारा रायपुर, हमारा छत्तीसगढ़ पूरी तरह से तैयार है.