Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एक्शन में मंत्री ओपी चौधरी… गृह निर्माण मंडल के दो अभियंता निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के दो अधिकारियों पर गाज गिरी है. आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता सीके ठाकुर और सहायक अभियंता नीरज ठाकुर को निर्माण कार्यों में अनियमितताएं पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही ठेकेदार मेसर्स एनके कंस्ट्रक्शन दुर्ग को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. इस कार्रवाई पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों में कोई भी अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के भैरमगढ़, भोपालपट्टम और उसूर (आवापल्ली) में जीएडी आवास भवनों के निर्माण कार्यों में शिकायतें प्राप्त हुई थी. इसके बाद मुख्यालय स्तर पर जांच की गई, जिसमें निर्माण कार्यों में विलंब और अन्य अनियमितता पाई गई. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मेसर्स एनके कंस्ट्रक्शन को कार्य से अधिक भुगतान पूर्व शासनकाल में किया गया था. ठेकेदार को ऐसे कार्य का भी भुगतान किया गया था जो उसने किया ही नहीं.

इसके बाद छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार ने पारदर्शिता और सुशासन को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया, ताकि राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर सरकारी आवास मिल सके.

देखिये आदेश की कॉपी-