Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CGPSC परीक्षा 2023 के सफल अभ्यर्थियों को मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- आप जैसे समर्पित युवा प्रदेश के उज्जवल भविष्य के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 703 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए अपनी जगह बनाई थी, जिनमें से 243 पदों पर भर्ती के लिए चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा- ”प्रिय युवा साथियों, छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2023 के सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। कठिन परिश्रम व दृढ़ निश्चय ने आपको इस मुकाम तक पहुँचाया है। यह सफलता आपके व्यक्तिगत प्रयासों के साथ परिवार, शिक्षकों व समर्पित मार्गदर्शन का फल है।”

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि ”यह केवल आपके लिए एक नया अध्याय है, बल्कि राज्य की सेवा में कार्यरत होकर आप अपने प्रदेश की विकास यात्रा में योगदान देंगे। यह अवसर न केवल आपके लिए एक गर्व का विषय है, बल्कि आपके कार्यों से प्रदेश के नागरिकों का जीवन भी बेहतर होगा। आप जैसे समर्पित युवा प्रदेश के उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुनः आप सभी को बधाई।”

देखें वित्त मंत्री ओपी चौधरी की एक्स पोस्ट –

गौरतलब है कि पीएससी के इंटरव्यू का आज अंतिम दिन था और आज 28 नवंबर की रात को ही फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस भर्ती में कुल 242 पदों के लिए 703 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था, जिसकी शुरुआत 18 नवंबर से हुई थी। इस बार टॉप-10 लिस्ट में 6 पुरुष और 4 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। टॉप-10 में रविशंकर वर्मा, मृन्मयी शुक्ला, आस्था शर्मा, किरण राजपूत, नंदिनी, सोनल यादव, दिव्यांश सिंह चौहान, शशांक कुमार, पुनित राम और उत्तम कुमार शामिल हैं।