Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के प्रत्याशी चयन नहीं होने पर मंत्री नेताम ने कसा तंज, कहा –

रायपुर-  कांग्रेस के प्रत्याशी चयन नहीं होने पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, जिसको चयन करते हैं वही पिंड छुड़ाकर भाग जाता है. प्रत्याशी चयन में इसलिए कांग्रेस को परेशानी हो रही है. कांग्रेस की कई लोकसभा में जमानत जप्त होनी है. कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मानसिक रूप से इतना टूट चुके हैं कि अब दिन रात जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं. पूरे देशभर में मोदी की गारंटी का काम चल रहा है.

भाजपा के पोस्टरवार मुहिम को लेकर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, देखिए जब महाभारत हो ही रहा है तो उसके पहले साजो सामान तैयार हो जाए. हमारे हथियार तैयार हैं. उसे कही कही चलाकर देखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की गारंटियों पर नेताम ने कहा, कांग्रेस की गारंटी मैं मानता हूं भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय, शोषण के अलावा कुछ नहीं है. सिर्फ ढकोसला है. उनकी गारंटी को कोई विश्वास करने वाला नहीं है. पूरी दुनिया को मालूम है कि कांग्रेस की गारंटी क्या है.