Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने मंत्री सहित उनके परिवार के लोगों को जान से मारने व करोड़ो के फर्जी घोटाले में फंसाने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश सामने आया है। इस मामले में भटगांव पुलिस ने मंत्री को धमकी देने वाले आरोपी रविन्द्र यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम भटगांव थाना क्षेत्र का है। घटना की लिखित शिकायत ग्राम कसकेला निवासी रवि यादव ने भटगांव थाने में की थी। शिकायत में उसने बताया कि 21 अगस्त की शाम को ग्राम कसकेला के अटल चौक के समीप गांव में ही रहने वाले रविन्द्र यादव पिता गुलकेश्वर यादव ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति ठाकुर राजवाड़े पर अमर्यादित टिप्पणी कर 40-50 करोड़ के घोटाले में फंसा देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इस धमकी के बाद रवि यादव ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस थाने पहुंचकर की। उसने बताया कि इस धमकी के बाद से वह भी भयभीत है। उधर इस शिकायत की पुष्टि करते हुए भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने बताया कि आरोपी रविन्द्र यादव को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। आरोपी ने किस मकसद से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को लेकर ऐसी धमकी दी, ये अभी पुलिस के लिए जांच का विषय है।