Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा – सीएम से चर्चा कर जल्द सभी संभागों में खोला जाएगा दिव्यांग कॉलेज

रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी संभागों में दिव्यांग कॉलेज खोलने जा रही है. इसे लेकर महिला-बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, इस योजना की प्लानिंग की जा रही है. सीएम से चर्चा कर जल्द सभी संभागों में दिव्यांग कॉलेज खोला जाएगा.

वर्तमान में रायपुर में ही एकमात्र दिव्यांग कॉलेज है, जबकि 33 में से लगभग 21 जिलों में दिव्यांगों के लिए स्कूल संचालित हो रहे हैं. मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में दिव्यांग स्कूल खोलने के लिए तैयारियां की जा रही है. इसके साथ ही कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा भी प्रदान की जाएगी.

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 7 लाख दिव्यांगजन हैं. वर्तमान में कॉलेज नहीं होने के कारण बारहवीं के बाद कई दिव्यांग बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं. इसे देखते हुए स्कूल और कॉलेज की संख्या बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है. यह पहल दिव्यांग बच्चों को उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.