Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों के कारण प्रदेश में कुपोषण की समस्या गंभीर हो गई थी. भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुपोषण में कमी लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है. 

रायपुर जाने के दौरान कटघोरा में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री राजवाड़े ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नियमित रूप से पोषित आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रदेश में कुपोषण की स्थिति में सुधार हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की योजनाएं और प्रयास जमीनी स्तर पर असर दिखा रहे हैं, और आने वाले समय में कुपोषण की समस्या को और भी नियंत्रित किया जाएगा.

राजवाड़े ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान कुपोषण को नजरअंदाज किया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई. भाजपा सरकार ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए कई ठोस कदम उठाए हैं, जिससे अब स्थिति में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.