Special Story

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री केदार कश्यप के कथित मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्कामुकी, कुछ पुलिसकर्मी भी हुए घायल

जगदलपुर। मंत्री केदार कश्यप के कथित मारपीट मामले ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल कुछ दिन पहले एक कर्मचारी ने मंत्री केदार कश्यप पर आरोप लगाये थे। मामले को लेकर कांग्रेस ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप है कि सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी के साथ मंत्री केदार कश्पय ने मारपीट की।

अब इसे लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में जगदलपुर में मंत्री केदार कश्यप के गृहग्राम फरसागुड़ा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के साथ कांग्रेसियों की झूमाझटकी हुई और कई पुलिस के कर्मचारी घायल हुए।

इधर भाजपा ने इस तोड़फोड़ की निंदा की है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बताया था कांग्रेसी चमचे है? गुंडागर्दी भी करते हैं तोड़फोड़ भी करते हैं, उपद्रवी हैं, ये नहीं बताया था।

क्या हार की निराशा इंसान को ऐसा बना देती है, महिला पुलिस कर्मी से बतमीजी और हिंसा साथ ही मंत्री केदार कश्यप के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ निंदनीय है। कांग्रेस का यह कृत्य घृणित कृत्य है, जनता इसका जवाब जरूर देगी।

वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेसी मंत्री केदार कश्यप के बंगले का कांग्रेसी कार्यकर्ता घेराव करेंगे। कार्यकर्ता बड़ी संख्या से घेराव के लिए निकले। जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद है।