Special Story

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए…

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 12, 2026 3 min read

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG के लिए इम्पैनल्ड

छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG के लिए इम्पैनल्ड

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के प्रतिष्ठित IPS अधिकारी…

समाज के अंतिम व्यक्ति तक के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

समाज के अंतिम व्यक्ति तक के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Shiv Mar 12, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास तथा…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अफीम खेती के आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार, बोले– बीजेपी सरकार में होती है तुरंत कार्रवाई

रायपुर। प्रदेश में अफीम की खेती पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बीजेपी की सरकार में तत्काल कार्यवाही होती है. मामले सामने आने के बाद दुर्ग में तत्काल कार्यवाही की गई. सरकार अवैध काम को खत्म कर रही है. पांच साल तक सत्ता में रही कांग्रेस ने कोयला, शराब घोटाला किया. अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया.

वहीं घरेलू गैस की किल्लत पर विपक्ष के स्थगन पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 62 लाख से ज्यादा घरेलू कनेक्शन हैं. सरकार मॉनिटरिंग कर रही है, कहीं कोई कमी नहीं है. विपक्ष ने सदन में इस मुद्दे को लाने की कोशिश की. जबकि यह मामला विधानसभा का नहीं है, यह वैश्विक स्तर पर समस्या है.

संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि इस समस्या को निपटाने के लिए लगातार कोशिश हो रही है. इसमें लगातार सकारात्मक पहल देखने मिल रही है. विपक्ष सदन को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. विपक्ष की लोगों में पैनिक क्रिएट करने की कोशिश कर रहा है. कांग्रेस को अपनी बात रखनी है, तो सांसदों को मुद्दा रखना चाहिए.

दरअसल, विधानसभा बजट सत्र के दौरान गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफीम खेती पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि प्रदेश में अफीम की खेती हो रही है, वो भी बीजेपी से जुड़े लोग कर रहे हैं. प्रदेश के लोग पहले अफीम-डोडा देखे नहीं थे. अब नगरी, सिहावा तरफ भी अफीम की खेती की जानकारी मिली है. सरकार ने दोगुनी आय नहीं, बल्कि सौ गुना आय करने की रणनीति निकाली है. बीजेपी को सरकार में रहने की अधिकार नहीं है.

अफीम की खेती को नया स्टार्टअप बताते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों को अफीम की खेती से रोजगार मिलेगा. मेक इन छत्तीसगढ़ के तहत छत्तीसगढ़ का अफीम बना दिया है. सरकार ने अन्य फ़सल के तौर पर अफीम की खेती को लिखा है, मतलब फ़सल की श्रेणी में अफीम आ गया है.