Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भूपेश बघेल के बयान पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार, कहा- हार के बाद कांग्रेस नेता इलेक्शन कमीशन, ईवीएम पर लगाएंगे आरोप…

रायपुर- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बूथ में नहीं जाने देने के आरोप को मंत्री केदार कश्यप ने अनर्गल करार दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हार के बाद इलेक्शन कमीशन, सुप्रीम कोर्ट, ईवीएम पर आरोप लगाएंगे. कांग्रेस की हार सुनिश्चित है. पब्लिक उन्हें सुनना भी पसंद नहीं करती. 

वहीं मंगल सूत्र पर कांग्रेस नेता अलका लांबा के भाजपा पर आरोप लगाए जाने पर मंत्री केदार कश्यप ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में निजी और व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने की कोशिश की है. किसी ने खून का प्यासा कहा, किसी ने सर फोड़ने की बात कही, कोई चौकीदार, चोर बताया है. यह उनकी मानसिकता है.

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तय कर लिया है कि एक बार फिर से (भाजपा को) देश की बागडोर दे. पूरे अंतरराष्ट्रीय पटल पर वर्चस्व स्थापित हो रहा है. वह फिर से स्थापित हो.

छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर चल रहे मतदान के बीच केदार कश्यप ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि कांकेर में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के 1 लाख 11 हजार वोटों से, राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 2 लाख वोटों से और महासमुंद में भी बड़े अंतर से भाजपा की जीत होने जा रही है.

कांग्रेस नेताओं का प्रदेश में आज से शुरू हो रहे हवाई दौरे पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पीसीसी चीफ दीपक बैज तो बस्तर के चुनाव से ही गायब थे. अब वे चेहरा दिखाने भले हवाई दौरा कर लें, लाभ नहीं होगा. पीसीसी का मतलब अब पार्टी ऑफ करप्शन एंड क्राइम बन गया है, इसके दीपक बैज मुखिया हैं. वो कुछ भी कर लें लाभ नहीं होगा.