Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री कश्यप का कांग्रेस को चुनौती, कहा – किसी एक सीट पर जीतकर बताएं कांग्रेसी, लोकसभा के बाद गायब हो जाएंगे पीसीसी चीफ

रायपुर- लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है. वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, हिम्मत है तो कांग्रेसी कहें कि किसी एक सीट पर वे जीतेंगे. कांग्रेस नेताओं के तोते उड़ चुके हैं. कांग्रेस मरणासन्न हो चुकी है. अभी वे प्रत्याशी ढूंढ रहे, उसके बाद कार्यकर्ता ढूंढ़ेंगे. फिर वोटर ढूंढ़ना होगा, तब तक चुनाव निकल जाएगा.

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा, भाजपा 365 दिन कार्य करती है. यह लोकतांत्रिक पार्टी है. एक व्यक्ति के कहने पर वाली पार्टी नहीं है. भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता को चुनौती दे सकता है. हमारी तैयारी पूरी है. लोकसभा का बिगुल बज चुका है. कांग्रेस के लोग कितनी तैयारी में है, नजर आ ही रहा है. सरकार के भरोसे में अपनी पार्टी को चला रहे थे.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अकेले दौरे और बाकी नेताओं की निष्क्रियता को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा, दीपक बैज पीसीसी के अध्यक्ष हैं इसलिए जा रहे हैं. लोकसभा के बाद वह भी मिस्टर गायब हो जाएंगे. उनको भी ढूंढना पड़ेगा. कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर से गायब हो रही है. छत्तीसगढ़ से भी गायब होगी. उनका जो वास्तविक चेहरा है वह सामने आ गया. यह लूटपाट और लोगों को ठगने वाली पार्टी है. इनका अस्तित्व निचले स्तर पर आ गया है.