Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

2 साल से बंद दानी स्कूल का पिछला गेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने खुलवाया

रायपुर। करीब दो सालों से बंद रायपुर के एक सरकारी स्कूल गेट का ताला मंत्री ने बच्चियों के साथ मिलकर खोल दिया। दानी गर्ल्स स्कूल का पिछला गेट बूढ़ातालाब गार्डन की वजह से बंद कर दिया गया था। जब मंत्री स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे, बच्चियों से कहा मेरे साथ आओ। फिर जय श्री राम का नारा लगाकर गेट खोला। बच्चियां इस गेट से सड़क शुरू करने की मांग पर आंदोलन कर चुकी हैं। सड़क शुरू करने के निर्देश भी बृजमोहन ने दिए हैं।

दरअसल स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के जे आर दानी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे थे और छात्राओं को बड़ी सौगात दी। प्रतिभा सम्मान समारोह में दानी स्कूल पहुंचे मंत्री अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद सरोवर की तरफ जाने वाले रास्ते की बाधा को दूर कर दिया।

गेट का ताला खुलते ही छात्राओं के चेहरे खिल गए। मौके पर खुशी का माहौल छा गया। माहौल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। बता दें पिछली कांग्रेस सरकार ने बूढ़ातालाब का सौंदर्गीकरण होने के बाद से दानी गर्ल्स स्कूल और डिग्री गर्ल्स कॉलेज के पीछे वाली बायपास सड़क को बंद करवा दिया था। यहां दानी स्कूल गेट बंद कर वहां दीवार खड़ी कर दी थी।

जिसके कारण दानी स्कूल, डिग्री गर्ल्स कॉलेज, काली बाड़ी स्कूल, एससी-एसटी हॉस्टल के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निगम वहां चौपाटी विकसित करने जा रही थी। जिसको लेकर छात्राओं में नाराजगी थी। और इस मुद्दे पर छात्राओं ने कई बार प्रदर्शन भी किया था। बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव के दौरान उस रास्ते को शुरू करवाने और स्कूल गेट खुलवाने का वादा किया था ।