Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, एक जेसीबी सहित 9 हाइवा किया जब्त, लगाया 3 लाख रुपए जुर्माना

दुर्ग- खनिज विभाग की टीम ने सप्ताह भर में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के मामले में नौ प्रकरण दर्ज किए हैं. इन मामलों में खनिज उत्खनन कर रहे एक जेसीबी सहित परिवहन में लगे 9 हाइवा जब्त किया गया है. मामले खनिज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लगभग 3 लाख रुपए जुर्माना प्रस्तावित किया गया है.

जानकारी के अनुसार, विभाग की टीम लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर जांच की जा रही है. टीम ने ग्राम थनौद में दबिश देकर जांच की तो अवैध रूप से खनिज उत्खनन करते एक जेसीबी पकड़ाया. वहीं मौके से खनिज परिवहन कर रहे एक हाइवा भी जब्त किया गया.

इसी प्रकार जिले भर में अलग-अलग क्षेत्रों दबिश देखकर अवैध खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की भी जांच की गई. जांच के दौरान कुम्हारी, उतई, मचांदूर एवं अंजोरा थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बिना रायल्टी पर्ची के 8 हाइवा में अवैध खनिज परिहवन करना पाया गया. इनमें 4 वाहनों में मुरूम, 2 रेत एवं 1-1 वाहन में चूना पत्थर एवं मिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था. इन वाहनों को खनिज सहित जप्त कर संबंधित थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े किए गए हैं.

विगत माह में भर में विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के मामले में कुल 9 वाहन जब्त किए हैं, जिनके जरिए रेत, मुरूम, चूना पत्थर और मिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था. इन मामलों में संबंधितों पर खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 5 लाख रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किए हैं.