Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मीटर रीडरों ने की अनिश्चित कालीन हड़ताल, राज्य के हजारों मीटर रीडर के सिर पर बेरोजगार होने का मंडरा रहा खतरा…

दुर्ग।     छत्‍तीसगढ़ की सरकारी पावर कंपनी के मीटर रीडर की समस्या विद्युत वितरण कंपनी लगातार नजरअंदाज कर रहा है. स्मार्ट मीटर लगने के बाद इन सभी मीटर रीडरों के सिर में बेरोजगार होने का खतरा मंडरा रहा है, यही कारण है कि स्‍पाट बिलिंग एवं मीटर रीडिंग श्रमिक 5 दिनों की हड़ताल पर बैठे थे, जो बेनतीजा निकली. अब इसके बाद अब सभी रीडर अनिश्चितकाली हड़ताल पर चले गए हैं. राज्य भर के सभी जिलों में रीडर ने हड़ताल कर दी है.

विद्युत वितरण कंपनी में सालों से लोग मीटर रीडिंग का काम कर रहे है , जिससे लोगों का घर का खर्च चलता है लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद इन रीडरों की आवश्यकता नहीं रह जाएगी. यही कारण है कि बेरोजगारी के भय से सभी रीडर अपने लिए कंपनी में कोई अन्य काम की मांग कर रहे है, लेकिन अभी तक कंपनी से कोई भी आश्वाशन नहीं मिला है. इस संबंध में आज उन्‍होंने कंपनी के अध्‍यक्ष को इस संबंध में नोटिस दे दी है. अन‍िश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से पहले स्‍पाट बिलिंग एवं मीटर रीडिंग श्रमिक ठेका कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर 5 दिन की हड़ताल किया था.

इस दौरान कंपनी प्रबंधन की तरफ से उनकी मांगों पर कोई ध्‍यान नहीं दिया गया. इसके पहले भी संघ द्वारा कई बार इस विषय को लेकर चर्चा की गई है लेकिन कंपनी को इतने लोगों के बेरोजगार होने की जरा भी चिंता नहीं है. इससे नाराज महासंघ ने 6 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. इस अनिश्चित हड़ताल होने से नवंबर महीने में रीडिंग का काम नहीं होगा, जिससे उपभोक्ताओं को इस महीने का बिजली बिल नहीं मिलेगा.

आज सौंपा गया है ज्ञापन

आपको बता दें कि पूरे राज्य की राजधानी के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, समेत सभी जिलों के एक साथ रीडर हड़ताल पर बैठे हैं. इस संबंध में दुर्ग जिले के धमधा में भी मीटर रीडरों ने अपनी मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा है और अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं.