Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘नाम बदलने की सियासत पर सड़क से संदेश’, नए मनरेगा पर कांग्रेस का उपवास…

जगदलपुर। मनरेगा योजना के नाम में बदलाव को लेकर सियासी टकराव अब सड़क पर उतर आया है. कांग्रेस ने इसे सिर्फ नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार की पहचान से छेड़छाड़ करार देते हुए प्रदेशभर में मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत कर दी है. इसी क्रम में चरणबद्ध आंदोलन के तहत रविवार को कांग्रेस नेताओं ने एक दिवसीय उपवास रखकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. इस विरोध की कमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने संभाली.

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में दीपक बैज जिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने उपवास पर बैठे और केंद्र की मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ सांकेतिक विरोध किया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों ग्रामीण मजदूरों की आजीविका से जुड़ी पहचान है, जिसे बदलना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उपवास के दौरान केंद्र सरकार से मांग की कि VB जी राम जी योजना के नाम को वापस बदलकर पूर्ववत मनरेगा किया जाए. उन्होंने कहा कि अगर मांगों को नजरअंदाज किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी.