Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जवाहर नगर मंडल के सदस्यों ने सुना “मन की बात” 123वां संस्करण 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें संस्‍करण का भव्य आयोजन आज जवाहर नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले इंदिरा गांधी वार्ड क्र.27 पार्षद कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा की सदस्य, mic मेंबर,वार्ड पार्षद, पूर्व पार्षद के जिले का पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नागरिक गण भी उपस्थित थे।

जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधन में नया नारा दिया उन्होंने कहा कि खाने में 10% तेल कम करो, मोटापा घटाओ अगर हमें अपने सामर्थ्य का विस्तार करना है तो सबसे पहले हमें अपनी Fitness और Wellbeing पर ध्यान देना होगा. वैसे साथियों, Fitness के लिए और Obesity कम करने के लिए मेरा एक सुझाव आपको याद है ना! खाने में 10% तेल कम करो, मोटापा घटाओ. जब आप फिट होंगे, तो जीवन में और ज्यादा सुपर हिट होंगे.’

मोरारजी देसाई और बाबू जगजीवन राम को किया याद –
पीएम मोदी ने आपातकाल पर कहा, ‘मोरारजी देसाई ने आपातकाल का संक्षिप्त वर्णन किया…आपातकाल लगाने वालों ने न केवल लोकतंत्र की हत्या की, बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को अपनी कठपुतली बनाए रखना था. ‘मीसा’ के तहत किसी को भी मनमाने ढंग से गिरफ्तार किया जा सकता था, लोगों को प्रताड़ित किया जा सकता था. भारतीयों ने लोकतंत्र से समझौता करने से इनकार कर दिया. आखिरकार, लोगों की जीत हुई और आपातकाल हटा लिया गया. बाबू जगजीवन राम ने इस बारे में जोरदार ढंग से बात की.’

इमरजेंसी का मुकाबला करने वालों को याद करना चाहिए-
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश पर Emergency थोपे जाने के 50 वर्ष कुछ दिन पहले ही पूरे हुए हैं. हम देशवासियों ने संविधान हत्या दिवस मनाया है. हमें हमेशा उन सभी लोगों को याद करना चाहिए, जिन्होंने Emergency का डटकर मुकाबला किया था. इससे हमें अपने संविधान को सशक्त बनाए रखने के लिए निरंतर सजग रहने की प्रेरणा मिलती है.’

ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग योग को जीवन में शामिल कर रहे हैं-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग पर बत करते हुए कहा कि 21 जून को देश और दुनिया भर में लाखों लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इसकी शुरुआत 10 साल पहले हुई थी. पिछले 10 सालों में हर साल उनकी परंपरा पहले से कहीं ज़्यादा भव्य होती गई है. इससे पता चलता है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग योग को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं।

आज के जवाहर नगर मंडल द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 की पार्षद सीमा संतोष साहू, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद एवं mic सदस्य अवतार सिंह बागल, पूर्व पार्षद भारती बागल, इंदिरा गांधी वार्ड के पूर्व पार्षद भावेश पिथालिया, जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल, महामंत्री गीता रेड्डी, वेणुका शुक्ला, एकता गुप्ता, सरोज गुरु गोसाई, प्रियंका साहू, तलमेल, सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, संतोष निहाल, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन उपस्थित थे।