Special Story

जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी

जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल…

अब CBI करेगी 165 करोड़ के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

अब CBI करेगी 165 करोड़ के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Shiv Mar 20, 2026 1 min read

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने 165 करोड़ रुपये के भिलाई यस बैंक…

रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश

रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

रायपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के…

गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम

गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

पखांजूर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा…

March 20, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रामकृष्ण हॉस्पिटल हादसे पर बैठक : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष गिल बोले – दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, सफाईकर्मियों को जागरूक करने के दिए निर्देश

रायपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने रेडक्रॉस सभाकक्ष में बैठक ली, जिसमें जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। गिल ने कहा कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी एवं न्याय मिलेगा। घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

हरदीप गिल ने कहा, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्रथमिकता होनी चाहिए। उनके कल्याण के लिए भारत सरकार और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग प्रतिबद्ध है। उन्होंने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हुई घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी, परिजन, हॉस्पिटल प्रबंधन एवं प्रशासन से जानकारी ली और कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मैनुअल स्कैवेजिंग पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। ऐसा कराए जाने पर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी संस्था में सीवरेज सफाई कराई जानी है तो नगर निगम प्रशासन को सूचित करें और सुरक्षा के सभी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

सफाईकर्मियों को जागरूक करने लगाया जाएगा कैंप

गिल ने कहा, न्यूनतम वेतन से कम किसी भी सफाईकर्मी को मजदूरी राशि प्रदान नहीं की जानी चाहिए, इसे कड़ाई से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाए और सफाईकर्मियों को सुरक्षा के मानकों के प्रति जागरूक किया जाए। पर्याप्त संख्या में पीपीई किट हो एवं जिला और सब डिवीजन स्तर पर सतर्कता समिति की बैठक की जाए। समय-समय पर सफाईकर्मियों के स्वाथ्य की जांच की जाए और हर 6 महीने में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रदान करें। यदि कोई अनफिट या बीमार हो तो उनके स्थान पर संबंधित की सहमति लेकर परिजनों में से किसी व्यक्ति को नौकरी पर रखा जाए। सभी सफाईकर्मियों का परिचय पत्र अनिवार्य रूप से बनाया जाए और ब्लड ग्रुप अंकित किया जाए।

जिनके पास घर नहीं उन्हें पीएम आवास के तहत मकान देने के निर्देश

उन्होंने परिजनों से बातचीत की और जिनके पास मकान नहीं है उन्हें प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को एफआईआर में एट्रोसिटी एक्ट के प्रावधानों को शामिल करने के लिए कहा। गिल ने कहा कि रामकृष्ण अस्पताल प्रबंधन ने जो मुआवजा देने सहित राहत का आश्वासन दिया है उसे लिखित में आयोग एवं प्रशासन को प्रदान करें। यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में रात में इस प्रकार के सफाई कार्य न हों, हॉस्पिटल में गैस निकलने के लिए इंतजाम किया जाए। गिल ने नगर निगम रायपुर को निर्देशित किया कि शहर के अन्य अस्पताल सहित सभी संस्थानों में सीवेज का एनओसी लिया जाए।

सभी संस्थाओं को एमएस एक्ट का पालन कराया जाएगा : आयुक्त

बैठक में नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी संस्थाओं को एमएस एक्ट का पालन कराया जाएगा। इसके लिए हेल्थ ऑफिसर को नोडल अधिकारी बनाकर जिम्मेदारी दी जाएगी। निगम द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, इसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर डीसीपी सिटी अमित तुकाराम काम्बले, पुलिस उपायुक्त रायपुर पश्चिम संदीप पटेल, एडीएम उमाशंकर बंदे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस उपायुक्त देवांश सिंह राठौर, निगम उपायुक्त विनोद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि राजधानी रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मांझी और प्रशांत कुमार के रूप में हुई थी। तीनों रायपुर के सिमरन सिटी क्षेत्र के निवासी थे।जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए तीनों मजदूरों को अंदर उतारा गया था। इसी दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस की वजह से एक-एक कर तीनों की हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।