Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक संपन्न: संगठन को मजबूत करने और बड़े आंदोलन की तैयारी पर हुआ मंथन

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक शनिवार को समाप्त हुई। बैठक के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि यह एक वेलकम मीटिंग थी, जिसमें सभी जिलाध्यक्षों को पारंपरिक गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। परिचय सत्र के साथ-साथ संगठनात्मक रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैज ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी बैठक में बातें हुईं। इस महत्वपूर्ण विषय पर जिलाध्यक्षों की अलग से बैठक आयोजित की जाएगी, क्योंकि यह आने वाले महीनों में राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली की तैयारी तेज

बैठक में कांग्रेस की प्रस्तावित दिल्ली रैली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पर भी रणनीति तैयार की गई। दीपक बैज ने बताया कि छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और वर्तमान सरकार के खिलाफ आक्रामक आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा रही है। जिलाध्यक्षों ने आश्वासन दिया है कि वे पार्टी के हर निर्देश पर खरे उतरेंगे और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक मजबूती पर खास ध्यान देंगे।

जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग जल्द, 10-दिवसीय विशेष सत्र प्रस्तावित

दीपक बैज ने बताया कि जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग के लिए AICC जल्द तारीख तय करेगा। प्रशिक्षण किस स्थान पर होगा, इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि 10 दिन की इस ट्रेनिंग में संगठन संचालन, राजनीतिक रणनीति, जनसंपर्क कौशल और ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी की स्थिति से संबंधित गहन सत्र शामिल होंगे।

इसके साथ ही कांग्रेस बिजली दरों, किसानों की समस्याओं, जमीन के गाइडलाइन रेट और मनरेगा को लेकर बड़े राज्यव्यापी प्रदर्शन की तैयारी भी कर रही है।

सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष जीवन ठाकुर की मौत पर बैज का बयान

बैठक में सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष रहे जीवन ठाकुर की मौत का मुद्दा भी प्रमुख रहा। दीपक बैज ने कहा कि ठाकुर को गंभीर धाराओं में जेल भेजा गया था और उनकी जमानत भी नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में समय पर खाना और दवाई नहीं मिलने की वजह से उनकी मौत हुई, जिसके बाद आदिवासी समाज ने चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया। इस घटना पर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

बैज ने चेतावनी दी कि यदि तहसीलदार या जेल अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज बड़ा आंदोलन कर सकता है। कांग्रेस भी इस मामले में अपनी जांच समिति बनाएगी और आगे की कार्रवाई की रणनीति तय करेगी।