Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मेडिकल पीजी में प्रवेश नियम का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे, हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई

रायपुर। मेडिकल पीजी कोर्स में ऑल इंडिया कोटे के लिए 50 व ओपन कैटेगरी के लिए 25 फीसदी सीटें देने के नियम से प्रदेश में बड़ा विवाद चल रहा है। मामले को लेकर पीड़ित डॉक्टर सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां उन्हें बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करते हुए प्रवेश नियम पर स्टे लगाया और मामले को हाईकोर्ट में यू टर्न किया है।

पीड़ित और प्रार्थी पक्ष जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाते हुए हाईकोर्ट में यू टर्न किया है। इससे सीट के खरीद फरोख्त के इरादे पर पानी फिर गया है। मामले की अगली सुनवाई हाईकोर्ट में होगी। उन्होंने कहा, काउंसिलिंग प्रक्रिया पर रोक लग गई है। स्टे लगने से राहत है, लेकिन दूसरी तरफ डर है कि काउंसिलिंग समय पर हो पाएगी की नहीं। समय आगे पीछे होने पर जीरो ईयर घोषित होने का डर है।

किसी भी राज्य में ऐसा नियम नहीं है तो छत्तीसगढ़ में क्यों? : राकेश गुप्ता

वहीं कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के गलत फैसले पर स्टे मिल गया है। ख़रीद फ़रोख़्त करने के लिए 25 प्रतिशत सीट को ओपन किया गया। किसी भी राज्य में ऐसा नियम नहीं है तो छत्तीसगढ़ में क्यों? सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि समय पर ही काउंसिलिंग हो और किसी भी युवाओं का नुकसान न हो। अगर समय पर काउंसिलिंग नहीं होती है तो जीरो ईयर हो जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

इसलिए हो रहा विवाद

दरअसल प्रदेश में लंबे समय से इंस्टीट्यूशनल डोमिसाइल का नियम लागू है। इसका विरोध होने पर राज्य शासन ने 1 नवंबर को नया गजट नोटिफिकेशन किया। इसमें हेल्थ साइंस विवि से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में पढ़े एमबीबीएस छात्रों को पीजी में प्रवेश की बात कही गई है। इस पर भी विवाद होने के बाद दिसंबर में गजट नोटिफिकेशन कर 50 फीसदी ऑल इंडिया पहले से निर्धारित व 25 फीसदी ओपन कैटेगरी के लिए सीटें रिजर्व कर दी है। इसका प्रदेशभर में विरोध हो रहा है।