Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुंगेली में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाया भरोसा…

मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आने वाले समय में मुंगेली में मेडिकल कॉलेज खुलने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया जारी है. इस संबंध में शासन की ओर से जिला प्रशासन को स्थल चयन के लिए करीब 2 माह पूर्व पत्र भेजा गया था, जिसके लिए राजस्व विभाग की कवायत जारी है. 

डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने गृह जिला मुंगेली में प्रवास के दौरान जिला अस्पताल मुंगेली का दौरा मुआयना कर अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टरों से उपलब्ध संसाधन एवं सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की.

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल में जरूरी उपकरणों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मांग की, जिसे डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर से बात कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए. वहीं जिला अस्पताल जर्जर पहुंच मार्ग को सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस के पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति के सवाल पर कहा कि ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है. लेकिन एक बात निश्चित है कि कांग्रेस की देश और राज्य में दिन ब दिन स्थिति खराब हो रही है.

चाहिए सौ एकड़ जमीन

मुंगेली में मेडकिल कॉलेज के साथ ही छात्रावास, ट्रामा सेंटर सहित पूरे सेटअप के लिए करीब 100 एकड़ की जमीन चाहिए. जमीन चिन्हाकित होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव भेजेगी. मुंगेली में स्थल चयन के लिए मंत्रालय से लेकर जिला मुख्यालय तक पत्राचार जरूर शुरू हुआ, लेकिन दो माह बाद भी स्थल चयन नहीं हो पाया है. अब यह प्रशासन पर है कि वह कब तक जमीन चिन्हांकित कर पाता है.