Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मीडिया सलाहकार पंकज झा ने पूर्व सीएम के साथ नाना पटोले का फोटो सोशल मीडिया पर किया शेयर, लिखा ये रिश्ता क्या कहलाता है?

रायपुर।    सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ नाना पटोले का फोटो शेयर कर लिखा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है. उन्होंने लिखा है कि ये कांग्रेस के वही नाना पटोले साहब हैं, जिनका बिटकॉइन स्कैम में नाम प्रमुखता से आया है. जिनका ऑडियो आजकल चर्चा में है. महाराष्ट्र चुनाव में बिटकॉइन के बदले कैश की आपूर्ति के संबंध में जांच करते हुए ED रायपुर तक पहुंची है. यह रिश्ता क्या कहलाता है? क्योंकि सास भी कभी बहू थी.

बता दें कि महाराष्ट्र बिटकॉइन स्कैम मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ में गौरव मेहता के यहां छापेमार कार्रवाई की है. इसके बाद से इस मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है. इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए पूछा है कि गौरव मेहता और भूपेश बघेल के बीच क्या रिश्ता है ? उन्होंने कहा है कि गौरव मेहता के साथ किसका संबंध है, जांच में सब सामने आ जाएगा.

मैं किसी गौरव मेहता को नहीं जानता : भूपेश बघेल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि मैं किसी गौरव मेहता को नहीं जानता. बीजेपी अगर मेरा नाम ले रही है तो किस प्रूफ के साथ ले रही है? आरोप लगाने वालों के ऊपर मानहानि का केस दर्ज करूंगा.