Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महापौर मीनल चौबे ने बूढ़ा तालाब चौपाटी का निरीक्षण कर, बिना अनुमति खुली दुकानों को करवाया सील…

रायपुर।  महापौर मीनल चौबे ने आज बूढ़ातालाब (स्वामी विवेकानंद सरोवर) के नए बायपास मार्ग से सटी बूढ़ातालाब चौपाटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहाँ बनी 50 दुकानों में से 3 दुकानें खुली हुई पाई गईं। महापौर ने देखा कि वहाँ भारी गंदगी और साफ-सफाई की कमी थी, साथ ही वाहन पार्किंग प्रबंधन का भी कोई उचित इंतजाम नहीं था। इस स्थिति पर असंतोष जताते हुए महापौर मीनल चौबे ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर मौके पर ही खुली हुई 3 दुकानों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया।

रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगरवासियों से अपील की है कि वे शहर में मकान या दुकान का चयन केवल उन्हीं स्थलों पर करें, जो नगर निगम से स्वीकृत और नियमों के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि नागरिकों को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि जहाँ वे दुकान या मकान ले रहे हैं, वहाँ पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था हो, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि रायपुर शहर के किसी भी स्थान पर मकान अथवा दुकान खरीदने से पूर्व संबंधित स्थल का लैंड यूज़ (भूमि उपयोग), स्वीकृति और वैधता की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए, ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार की कार्यवाही अथवा असुविधा का सामना न करना पड़े।