Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीएमश्री और आत्मानंद स्कूल के सियासत में महापौर ढेबर का बड़ा दावा, कहा – पीएमश्री योजना में स्कूलों को डालने सहमति के लिए आ रहे लेटर

रायपुर-  छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद आत्मानंद स्कूलों का संचालन अब केंद्रीय पीएमश्री योजना के अंतर्गत होना है. इस फ़ैसले के बाद कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता लगातार सरकार पर आत्मानंद स्कूलों के नाम बदलने को लेकर हमलावर हैं. इस मामले में रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर ने दावा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पीएमश्री योजना में स्कूलों को डालने और संचालन की सहमति केलिए उनके पास स्थानीय शासकीय स्कूलों के लेटर आ रहे हैं.

महापौर एजाज ढेबर का कहना है कि ये भाजपा का हिडन एजेंडा है. गुपचुप तरीक़े से षड्यंत्र के तहत बदलापुर की भावना के साथ साधु संतों के नाम भाजपा चेंज कर रही है. स्कूलों का संचालन पहले भी होता रहा है. अगर व्यवस्था दुरुस्त करनी है तो ऐसे भी की जा सकती है. किसी योजना के तहत करने की क्या आवश्यकता है. स्कूल जैसे संस्थानों को राजनीति से दूर रखना चाहिए. भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूलों को बंद नहीं करवा पा रही इसलिए दूसरा रास्ता अपना रही.

इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हाल ही में सोशल मीडिया एक्स पर भी लिखा कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम बदलकर भारतीय जानता पार्टी साधुओं और संतों का अपमान कर रही है. हालांकि भाजपा के दिग्गज नेताओं ने ये स्पष्ट किया है कि पीएमश्री योजना के तहत स्कूलों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा. नाम बदलने जैसा कोई फ़ैसला सरकार ने अब तब नहीं लिया है.