Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मयंक का आएगा तूफान या विराट लगाएंगे क्लास

स्पोर्ट्स डेस्क।  आरसीबी और लखनऊ के बीच आईपीएल का 15वां मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछली हार को भुलाते हुए आरसीबी हर हाल में मैच जीतना चाहेगी. आरसीबी अपना पिछला मुकाबला केकेआर से इस मैदान पर हार कर आ रही है. वहीं लखनऊ पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी।

पिच रिपोर्ट

मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने में सफल रहते हैं. ऐसे में इस मैच में दर्शकों को हाई स्कोरिंग मैच देखेने को मिल सकता है. यहां अधिकतर मौकों पर देखा गया है कि टीम ने एक पारी में 200 से अधिक रन बनाए हैं. इस मैदान में टॉस जीतकर बॉलिंग करने वाली टीम को खासा फायदा होता है. दूसरी बैटिंग करने वाली टीम यहां अब तक ज्यादा मैच जीती है.

हेड टू हेड मुकाबला

आईपीएल में आरसीबी और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG vs RCB) के बीच 4 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है. बेंगलुरु ने अब तक 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं. वहीं, लखनऊ के हाथ सिर्फ 1 ही जीत हाथ लगी है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, लॉकी फर्ग्यूसन, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल/दीपक हुड्डा, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ.