Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महंत धीरेंद्र शास्त्री जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम प्रदेशवासियों को मिलता रहे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर।    राजधानी रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा, गुढियारी में बागेश्वर धाम मंदिर के महंत धीरेंद्र शास्त्री द्वारा श्री हनुमान कथा का वाचन किया गया। प्रदेश के दोनो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवम अरूण साव आशीर्वाद लेने कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर जनप्रतिनिधि गण, मेला समिति के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शामिल होने तथा कथा श्रवण के लिए लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन अवसर पर कहा की आज कथा पूर्णता की ओर है।

महंत श्री धीरेंद्र शास्त्री जी को पहले टीवी और यूट्यूब पर देखते थे। आज जीवन में प्रत्यक्ष दर्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा में गजब का ऊर्जा का स्रोत है। वे सनातनी परंपरा को मजबूत करने, स्थापित करने में लगे हुए हैं। उनका अगला कथा वाचन कवर्धा में है ,मैं बाबा जी को इसके लिए आमंत्रित करता हूं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भारत का परिदृश्य बदलने लगा है। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम प्रदेशवासियों को मिलता रहे।