Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शहीद दिवस : देशभर में 2 मिनट का मौन रख शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, सायरन बजाकर दिया जाएगा संकेत

रायपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की याद में कल यानी 30 जनवरी को ‘शहीद दिवस’ मनाया जाएगा. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने आदेश जारी कर प्रदेशवासियों से दो मिनट का मौन धारण करने की अपील की है.

सुबह 11 बजे थमेगी रफ्तार

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, देशभर में कल सुबह 11 बजे एक साथ दो मिनट का मौन रखा जाएगा. इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और शिक्षण संस्थानों में कामकाज रोककर शहीदों को नमन किया जाएगा.

सायरन बजाकर दिया जाएगा संकेत

मौन धारण करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप देने के लिए सायरन बजाने की व्यवस्था की गई है:

पहला सायरन: सुबह 10:59 से 11:00 बजे तक सायरन बजाया जाएगा, जो इस बात का संकेत होगा कि मौन शुरू होने वाला है.

मौन का समय: ठीक 11:00 बजे से 11:02 बजे तक पूरा देश शांत रहकर शहीदों को याद करेगा.

दूसरा सायरन: मौन खत्म होने पर सुबह 11:02 से 11:03 बजे तक दोबारा सायरन बजेगा, जिसके बाद सामान्य कामकाज शुरू किया जा सकेगा.

सरकार की विशेष अपील

राज्य सरकार ने अपील की है कि जैसे ही सायरन सुनाई दे, लोग जहां भी हों, सड़क पर, ऑफिस में या घर पर, वहीं खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण करें. इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से परिचित कराना और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है.

देखें आदेश की कॉपी: