Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शहीद परिवारों का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से, जानिए क्या है परिजनों की मांगें…

रायपुर-  शहीद परिवार आज से बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं. शहीद जवानों के सम्मान के लिए प्रदेशभर के शहीद परिवार यह हड़ताल कर रहे हैं. 

शहीद परिवार संघ के अध्यक्ष शंभू राम साहू ने बताया कि लगातार माँग करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं. 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. राज्य में संचालित शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में शहीदों के बच्चों के लिए सीट आरक्षण एवं नि:शुल्क स्नातक तक शिक्षा दी जाए.

उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती में आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक तक एवं अन्य शासकीय पदों पर शहीदों के बच्चों के लिए सीट आरक्षित किया जाए. नक्सल घटना में शहीद हुए जवान के आश्रितों को जो पेंशन से वंचित हैं, जैसे सहायक आरक्षक, आरक्षक, APO, गोपनीय सैनिक वर्ग के शहीद के परिजन को पेंशन दी जाए. शहीद जवान के पैतृक गांव में स्मृति चिन्ह के रूप में शहीद स्मारक बनाया जाए. शहीद परिवारों को आवास योजना के अंतर्गत आवास दिया जाए. इसके अलावा शहीद परिवार के कल्याण के लिए आयोग का गठन किया जाए.

शंभू राम साहू ने कहा कि अपने घर परिवार को छोड़कर देश की रक्षा में समाज की रक्षा में जुटे जवान उनकी रक्षा करते-करते कहीं नक्सली मुठभेड़ में तो कहीं आतंकवादियों के मुठभेड़ में शहीद हो जाते हैं. शहीद होने के बाद जो सम्मान जवान को मिलना चाहिए, वो नहीं मिल रहा है. उनके परिवारों को जो सहायता सरकार की ओर से दी जानी चाहिए, जो नहीं के बराबर है. और सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात यह है कि जो नियम-कानून में है, उसकी मांग के लिए हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल करना पड़ रहा है.