Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

SDOP रहते हुए पाटन में भी तैनात थे शहीद आकाश गिरिपुंजे, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए किया नमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा में आज आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी शहादत को नमन किया है. उन्होंने ईश्वर से शहीद के परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “सुकमा में नक्सलियों द्वारा बिछाए IED की चपेट में आने से कोंटा एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे जी के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ईश्वर पुण्यात्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का सामर्थ्य दें. इस घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि आकाश राव गिरीपुंजे जी पाटन के दो साल से अधिक समय तक SDOP रहे. आज पाटन का पूरा क्षेत्र शोक संतप्त है, वे एक अच्छे अधिकारी के रूप के जाने जाते हैं.

पूर्व MLA विधायक उपाध्याय ने शहीद के परिजनों से की मुलाकत

सुकमा में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए. दुखद खबर बाद से शहीद के रायपुर निवास में लोगों को आने का सिलसिला लगातार जारी है. रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी शहीद के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया.

पीसीसी चीफ बैज ने दी श्रद्धांजलि

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कोंटा आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “कोंटा में हुए आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव को विनम्र श्रद्धांजलि. अन्य घायल सुरक्षाबल के साथियों की भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. आपके बलिदान के लिए पूरा प्रदेश आपको नमन करता है. जय हिंद”