Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नवरात्रि पर डोंगरगढ़ में रुकेंगी कई ट्रेनें…9 से 17 अप्रैल तक की जाएगी श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी ठहराव की व्यवस्था…

रायपुर।    भारतीय रेलवे ने भक्तों की सुविधा के लिए राजनांदगांव मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए कुछ ट्रेनों को 9 से 17 अप्रैल तक डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोकने का फैसला किया है. कुछ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है, जबकि, कुछ ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है. इन ट्रेनों के यहां रुकने से हजारों श्रद्धालुओं को सुविधा होगी. उन्हें दूर-दराज से यहां आने में अब कोई समस्या नहीं होगी.

डोंगरगढ़ में नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए लाखों लोग जाते हैं. उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन गाड़ियों का अस्थायी ठहराव किया जा रहा है. रेलवे के मुताबिक, जिन गाड़ियों का नया शेड्यूल तैयार किया गया है उनमें 08742/08741 गोंदिया-दुर्ग मैमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मैमू पैसेजर स्पेशल, 08723 डोंगरगढ़-रायपुर मैमू पैसेंजर स्पेशल, 08724 गोंदिया-डोंगरगढ़ मैमू स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं.

अस्थायी ठहराव

दस गाड़ियों का अस्थायी ठहराव किया जा रहा है. इन ट्रेनों का टाइम दुर्ग और गोंदिया के बीच पुराने टाइम टेबल के हिसाब से ही रहेगा. डोंगरगढ़ स्टेशन पर बिलासपुर-भगत की कोठी (गाड़ी संख्या 20843) रात को 09:56 बजे आएगी और 09:58 बजे रवाना होगी. भगत की कोठी-बिलासपुर (गाड़ी संख्या 20844) सुबह 05:55 बजे आएगी और 05:57 बजे रवाना होगी. बिलासपुर-बीकानेर (गाड़ी संख्या 20845) रात को 09:56 बजे आएगी और 09:58 बजे रवाना होगी. बीकानेर-बिलासपुर (गाड़ी संख्या 20846) 05:55 बजे आएगी और 05:57 बजे रवाना होगी.

एक्सप्रेस की रुकेंगी

बिलासपुर-चैन्नई (ट्रेन नंबर 12851) दोपहर 12:19 बजे आएगी और 12:21 बजे रवाना होगी. चैन्नई-बिलासपुर (ट्रेन नंबर 12852) सुबह 10:33 बजे आएगी और 10:35 पर रवाना होगी. बिलासपुर-पुणे (ट्रेन नंबर 12849) दोपहर 02:41 पर आएगी और 02:43 बजे रवाना होगी. पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12850) दोपहर 12:15 बजे आएगी और 12:17 पर रवाना होगी. रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12772) शाम 6:34 बजे आएगी और 06:36 पर रवाना होगी. इसी तरह सिंकदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस सुबह 10:46 बजे आएगी और 10:48 बजे रवाना होगी.