Special Story

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले से कई सामान गायब, स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया आरोप, श्याम बिहारी को मिला है यह बंगला

रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले से कई सामान गायब होने का आरोप लगाया है. बता दें कि यह बंगला वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अलॉट हुआ है. हाल ही में पूर्व मंत्री डहरिया ने बंगला खाली किया है.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शिव डहरिया के जाने के साथ ही बंगले से कई सामान गायब हुआ है. बंगले के अंदर दिवाल पर कई निशान भी हैं. दिवाल से लाइट, खंबा, सोफा, एसी, बिजली का तार, बिजली का डब्बा, कांच के दरवाजे सहित लाखों का सामान गायब हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.