Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साय कैबिनेट में आज लगेंगे कई फैसलों पर मुहर, दर्जन भर एजेंडों पर हो रही चर्चा

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के किसानों से जुड़ी कई अहम योजनाओं और निर्णयों पर चर्चा की जा रही है। विशेष रूप से खरीफ सीजन के मद्देनज़र खाद-बीज की उपलब्धता और मानसून की स्थिति पर विचार किया जा रहा है।

बैठक में धान खरीदी नीति को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। हर साल की तरह इस वर्ष भी राज्य सरकार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी को लेकर नीतिगत दिशा तय करेगी। इसके लिए खरीदी केंद्रों की संख्या, बारदाने की व्यवस्था और भुगतान की प्रक्रिया जैसे विषयों पर विचार किया जा रहा है।

रजत जयंती समारोह की तैयारियों पर भी नजर

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रस्तावित रजत जयंती वर्ष के आयोजन को लेकर भी बैठक में अहम चर्चा हो सकती है। इस अवसर को भव्य और जनसामान्य से जुड़ा बनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा सकती है।