Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा ने ली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक

रायपुर- रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रगतिरत प्रोजेट्स की जून तक की समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये । मटन मार्केट,24X7 वाटर सप्लाई परियोजना,महाराजबंध तालाब , खो-खो तालाब व नरैया तालाब में निर्माणाधीन एसटीपी के कार्य में तेज़ी लाने उन्होंने अधिकारियों से कहा है । बैठक में बताया गया कि 215 करोड़ के निर्माण कार्य इस समय प्रगति पर है , जिनमें से अधिकांश कार्य जून तक पूरे हो जाएँगे ।

एम डी मिश्रा ने सभी निर्माण एजेंसियों से कहा है कि अंडरग्राउंड केबलिंग एवं ज़ोनल स्मार्ट रोड, बूढ़ातालाब परिक्रमा पथ , मालवीय रोड सड़क विद्युतीकरण जैसे शेष सभी प्रोजेक्ट्स भी तय समय सीमा में सभी कार्य पूरे करे। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि प्रतिदिन नियमित तौर पर सभी प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी रखें ।

इस बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) पी के पंचायती, अतिरिक्त महाप्रबंधक (तकनीकी) इमरान खान, उप-महाप्रबंधक (वित्त) अमित शर्मा, उप-प्रबंधक संजय अग्रवाल, अमित मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर योगेन्द्र, शुभम तिवारी सहित रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड से संबद्ध कंसल्टेंट सहित निर्माण एजेंसी के प्रभारी उपस्थित थे।