Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति पद से हटाई गई ममता चंद्राकर

खैरागढ़- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति मोक्षदा ममता चंद्राकर को आखिरकार उनके पद से हटा दिया गया. इसका आदेश राज्यपाल के सचिव ने जारी किया. आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है.

बता दें कि एशिया की एकमात्र संगीत और कला की यूनिवर्सिटी कहीं जाने वाली इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कुलपति मोक्षदा ममता चंद्राकर अपनी नियुक्ति के बाद से ही विवादों में बनी रही. पहले तो इनकी नियुक्ति को लेकर कई प्रश्नचिन्ह खड़े हुए. इसके बाद यूनिवर्सिटी के ऑफ कैंपस को रायपुर में स्थापित करने का भी आरोप इन पर लगा, जिसका स्थानीय स्तर पर जमकर विरोध हुआ. स्थानीय निवासियों ने मशाल रैली निकाली. काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. खैरागढ़ बंद भी रखा.

वर्तमान में छुईंखदान के राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने भी सत्याग्रह कर कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था. ऐसे में राज्यपाल के सचिव ने आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से ममता चंद्राकर को कुलपति पद से हटा दिया है और आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल कार्यालय ने सत्याग्रही रिटायर्ड शिक्षक बीआर यादव से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया, जिसके बाद ये त्वरित कार्रवाई की गई है.