Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

देशभर में मकर संक्रांति की धूम, महादेवघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, शहर के सभी मंदिरों में उमड़ी भीड़

रायपुर।       मकर संक्रांति पर्व पर सोमवार को महादेवघाट पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। हाटकेश्वर महादेव का दर्शन कर दान देने की परंपरा निभाई। इस साल सूर्य ने 14 जनवरी की रात्रि में मकर राशि में प्रवेश किया।

उदयातिथि 15 जनवरी को होने से सोमवार को मकर संक्रांति श्रद्धा उल्लास से मनाई। पुण्य काल शाम तक होने से दिनभर दान पुण्य किया जाएगा। तिल, गुड़ के लड्डू, अनाज का दान करेंगे। ऐसी मान्यता है कि संक्रांति पर किए गए दान से 100 गुना फल की प्राप्ति होती है।

मंदिरों में दर्शनार्थियों की लगी भीड़

महादेवघाट के हटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पुरानी बस्ती के महामाया देवी मंदिर, शीतला मंदिर, आकाशवाणी स्थित काली मंदिर, आजाद चौक स्थित सांई मंदिर, वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर, सालासर बालाजी हनुमान मंदिर में दर्शन करने श्रद्धालु उमड़े।