Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बस्तर में बड़ा सड़क हादसा, NH-30 पर 90 यात्रियों से भरी बस पलटी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित घोड़ा गांव के जंगल के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 90 यात्री सवार थे, जो जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस महिंद्रा ट्रेवल्स की थी और ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बस सड़क से फिसलकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कोई जानमाल की बड़ी हानि नहीं हुई। एक यात्री की पीठ में फ्रैक्चर आया है, जबकि कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई या बस में कोई तकनीकी खराबी थी।