Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के मेजर जनरल सुधीर शर्मा तीसरी बार सेना पदक से हुए सम्मानित किये गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाल मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा को गणतंत्र दिवस पर सेना पदक से सम्मानित किया गया। इससे पहले, उन्हें 2017 में विशिष्ट सेवा पदक और 2022 में सेना पदक से सम्मानित किया गया था। जनरल सुधीर पाटन से हैं और उनके माता-पिता अश्विनी कुमार मिश्रा चंपा बोरसी, दुर्ग में रहते हैं।

सुधीर शर्मा 1985 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में और जून 1989 में भारतीय सेना में शामिल हुए। सात पदोन्नति के बाद, उन्हें दिसंबर 2021 में मेजर जनरल बनू। वर्तमान में जनरल सुधीर, आई आर आर पी एल (इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक हैं। आई आर आर पी एल भारत और रूस के बीच एक संयुक्त उद्यम है और उत्तर प्रदेश के अमेठी में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत भारत में ए के 203 असॉल्ट राइफलें बना रहा है।

इससे पहले जनरल सुधीर मेरठ में इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग थे। 2017-20 में वह भारत और फ्रांस के बीच सैन्य संबंधों को देखने वाले रक्षा अताशे के रूप में तीन साल के लिए भारतीय दूतावास पेरिस में तैनात थे।

जनरल सुधीर एक हेलीकॉप्टर पायलट हैं और उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर और कारगिल में सेवा की है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स ब्रिगेड और असम में आर्टिलरी ब्रिगेड की कमान संभाली। इन दोनों स्थानों में पदस्थापना के दौरान सुधीर शर्मा आतंकवाद विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने दिल्ली में सेना मुख्यालय में भी तीन बार सेवा दी है।
यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि जनरल सुधीर को तीसरी बार सेना पदक से सम्मानित किया गया है।