Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: छापेमारी के दौरान 183 बोरी धान और वाहन किया गया जब्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान के प्रवेश को रोकने के लिए चेकपोस्ट स्थापित कर निगरानी भी तेज कर दी है। इसी कड़ी में बलौदा तहसील के अंगारखार और हरदीविशाल गांवों में विशेष छापेमारी के दौरान कुल 183 बोरी अवैध धान और एक वाहन जब्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक, अंगारखार गांव में सुमीत लहरे के कब्जे से 113 बोरी धान (मात्रा: 45.20 क्विंटल) जब्त की गई। वहीं हरदीविशाल में अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से 70 बोरी धान (मात्रा: 28 क्विंटल) और वाहन जब्त किया गया।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि जिले में अनियमित धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और ऐसे मामलों में तुरंत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस कार्रवाई के बाद जिले में धान की अवैध खरीद-फरोख्त और परिवहन में गिरावट आने की संभावना है। प्रशासन का उद्देश्य किसानों और सरकार दोनों के हित में धान की सही खरीदी और भंडारण सुनिश्चित करना है।