Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में बढ़ते अपराध के बीच बड़ी कार्रवाई, तीन आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर

रायपुर।   राजधानी में लगातार हो रहे अपराध के बीच जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर जिले के तीन आदतन अपराधियों को जिला बदर किया गया है. एसएसपी डॉ. संतोष सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदतन अपराधी मोहम्मद शहजाद, चंदन भारती और आशु छत्री को 3 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है. वहीं पुलिस द्वारा अन्य कई आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है जो प्रक्रिया में है.

तीनों बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई अपराधों में चालान और मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

मोहम्मद शहजाद

थाना गंज क्षेत्र के बदमाश मोहम्मद शहजाद उर्फ चिंगरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी मौदहापारा, को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जिला बदर किया गया था. शहजाद के खिलाफ 2015 से लेकर अब तक मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी और चोरी जैसे 14 मामले दर्ज हैं.

चंदन भारती

थाना उरला क्षेत्र के बदमाश चंदन भारती, उम्र 26 वर्ष, निवासी अटल आवास, पठारीडीह, के खिलाफ 2014 से 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी और अवैध शराब बिक्री शामिल हैं.

आशु छत्री

थाना कबीर नगर क्षेत्र के बदमाश आशु छत्री, उम्र 22 वर्ष, निवासी वाल्मीकि नगर, पर 2015 से अब तक हत्या के प्रयास, मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, आर्म्स एक्ट और चोरी के 20 मामले दर्ज हैं.

कलेक्टर का आदेश

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की 5 (ख) के तहत दांडिक प्रकरणों में आदेश दिया है कि 24 घंटे के अंदर जिला रायपुर और समीपवर्ती राजस्व जिला दुर्ग, धमतरी, बलौदा बाजार, महासमुंद जिले क्षेत्र से तीन माह की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है. इन बदमाशों को इस आदेश का तुरंत पालन करने और पालन न करने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं.