Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: 144 किलो गांजा बरामद, 22 लाख आंकी गई कीमत, 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद।    एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना सिंघोडा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 144 किलो गांजा और एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डीजायर कार में तस्करी करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया. यह गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था.

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में बेचने के लिए ले जा रहे थे. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा गठित एक 11 सदस्यीय टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें सूचनाओं के आधार पर गांजा तस्करी की जानकारी मिली और महासमुंद जिले में घेराबंदी की गई.

10 दिसंबर, 2024 को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने महासमुंद में प्रवेश करने वाले सभी प्वाइंट्स पर बल तैनात किया और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डीजायर कार को संदिग्ध पाया गया. जब पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी वाहन को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया.

पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो उसमें प्लास्टिक बोरियों में भरकर 144 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 21,60,000 रुपये बताई जा रही है. इस कार्रवाई में कार सहित कुल 27,60,000 रुपये का सामान जब्त किया गया.

गांजा तस्करी की इस घटना में गिरफ्तार किए गए आरोपी रामसरे राजभर (30 वर्ष, वाराणसी, उत्तर प्रदेश) और दीपक सिंह (25 वर्ष, रीवा, मध्य प्रदेश) के खिलाफ थाना सिंघोडा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.