Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तमनार हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई : महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों ने मुंह पर पोती कालिख

रायगढ़। तमनार में धरना प्रदर्शन के दौरान महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों से मारपीट और बदसलूकी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आखिरकार मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया और उसका का जुलूस निकाला। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी के मुंह पर कालिख पोती और जूते-चप्पलों का माला पहनाकर शहर के हेमू कालानी चौक से जुलूस निकाला और जमकर पटाखे फोड़कर पुलिस ने अपमान का जवाब दिया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गारे–पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान को लेकर 8 दिसंबर 2025 को धौराभांठा बाजार मैदान में जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इसके विरोध में प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीणों द्वारा 12 दिसंबर से सीएचपी चौक, लिब्रा में आर्थिक नाकेबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था।

वहीं 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन मार्ग खुलवाने पहुंचा, तब प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस हिंसक घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, वहीं महिला थाना प्रभारी और महिला आरक्षक के साथ मारपीट, गाली-गलौज, कपड़े फाड़ने और अभद्र व्यवहार जैसी गंभीर घटनाएं सामने आई।

घटना के बाद तमनार थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 74, 76, 296, 351(2), 115 (2), 221, 132, 309(4), 309(6), 3(5) भा.न्या.सं. तथा आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया और अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश तेज की।

अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी चित्रसेन साव सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास (सभी निवासी ग्राम आमगांव) और वनमाली राठिया निवासी ग्राम झरना शामिल हैं। सोमवार को मुख्य आरोपी चित्रसेन को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया।