Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

वन भूमि पर बेजा कब्जा मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 अतिक्रमणकारी गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर जिले के माचकोट इलाके में वन भूमि में बड़े स्तर पर बेजा कब्जा करने का मामला सामने आया है। माचकोट रेंज के कक्ष क्रमांक आरएफ 1252 में अतिक्रमणकारियों ने जंगल को नुकसान पहुंचाकर वन भूमि में कब्जा करने का प्रयास किया। अतिक्रमणकारी कई दिनों से इस क्षेत्र में वन भूमि को खंडित करने का प्रयास कर रहे थे, जिसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग के दस्ते ने 10 अतिक्रमणकारियों को पेड़ों की कटाई करते हुए पकड़ा।

सभी अतिक्रमणकारी सुकमा जिले के छिंदगढ़ के निवासी हैं। अतिक्रमणकारी माचकोट क्षेत्र में वन भूमि में कब्जे का सामूहिक प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए 10 आरोपियों में दो नाबालिग हैं।

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। 8 आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला बस्तर के समक्ष एवं 2 अवयस्कों को प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड जगदलपुर में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल जगदलपुर एवं बाल संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेजा।