Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर अलग-अलग जगहों से 450 से अधिक पेटी शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में खपाने के लिए दूसरे राज्य से शराब लाया जा रहा है, इसपर पुलिस कार्रवाई के जरिए शिंकजा भी कस रही है. इस बीच दुर्ग जिले के डांडेसरा में शराब का जखीरा मिला है. वहीं पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 466 पेटी अवैध शराब जब्त किया है. मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

डांडेसरा में 361 पेटी शराब जब्त

ग्राम डांडेसरा में पुलिस ने पंचायत चुनाव में खपाने के लिए धान के खेतों के बीच छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब की जब्ती की है. पुलिस ने देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने छापेमारी कर 361 पेटी शराब बरामद की है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में से एक धनराज निषाद डांडेसरा और दूसरा विजय निषाद नगपुरा का निवासी है. बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में शराब को रघु यादव के खेत में छिपाकर रखा गया था, जहां धान की फसल लगी हुई थी. फ़िलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

अन्य जगहों से भी अवैध शराब बरामद

मोहन नगर थाना क्षेत्र: कृषि उपज मंडी से 80 पेटी शराब एक माजदा वाहन में लोड की गई थी. वाहन चालक को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया.

नगपुरा: वासुदेव चन्द्राकर बाड़ी से 25 पेटी गोवा शराब बरामद की गई, जिसमें भिलाई-3 निवासी महेंद्र चन्द्राकर को गिरफ्तार किया गया.

चुनाव में खपाने की आशंका

भारी मात्रा में अवैध शराब को पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी थी. जब्त की गई शराब की बोतलों पर किसी प्रकार की पैकेजिंग जानकारी नहीं थी, लेकिन 80 पेटी में मध्यप्रदेश और 361 पेटी रॉयल ब्लू शराब में गोवा का पता लिखा हुआ है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से मंगाई गई थी और इसके सप्लायर कौन है. 

पुलिस की सख्त कार्रवाई

दुर्ग जिले के एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस की सख्त निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे शराब की यह बड़ी खेप जब्त की जा सकी. चुनावी माहौल में पुलिस की यह कार्रवाई प्रशासन की सतर्कता का परिणाम मानी जा रही है. पिछले 5 दिनों में जिले में लगभग एक हजार पेटी अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है. 

फरार आरोपियों की तलाश जारी

मुख्य आरोपी पंकज निषाद और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं. जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.