Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर 1450 से अधिक कट्टा धान किया जब्त

सक्ती। धान खरीदी के बीच अवैध धान परिवहन व भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डभरा, सक्ती और जैजैपुर क्षेत्रों में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1450 कट्टा अवैध धान जब्त किया है। इस कार्रवाई धान कारोबारियों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।

अलग-अलग जगह की गई कार्रवाई

डभरा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विनय कश्यप के नेतृत्व में 10 जनवरी की रात लगभग 2 बजे देवरघटा से धुरकोट मार्ग पर पांच ट्रैक्टरों में अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच में प्रत्येक ट्रैक्टर में लगभग 150-150 कट्टा धान लोड पाया गया, जिसके संबंध में वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। टीम ने पांचों ट्रैक्टरों सहित धान जब्त कर चौकी फगुरम में सुरक्षार्थ रखा है। प्रकरण में पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा सक्ती में एसडीएम अरुण कुमार सोम के नेतृत्व में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पोरथा निवासी मुकेश राठौर से लगभग 400 बोरी (करीब 150 क्विंटल) धान जब्त किया। वहीं जैजैपुर में 11 जनवरी की सुबह एक ट्रैक्टर और एक मासदा वाहन से 300 बोरी धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों में लोड धान के संबंध में कोई अनुमति पत्र, मंडी रसीद या टोकन प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद वाहनों सहित धान जब्त कर चौकी जैजैपुर में रखा गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि में अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।