Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्लांट में बड़ा हादसा, कोयला बंकर गिरने से कई लोग दबे, दो मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना प्लांट में दर्दनाक हादसा हुआ है. प्लांट के कोयला बंकर के गिरने से सात मजदूर उसके नीचे दब गए. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं बंकर में अभी भी कई मजदूर दबे हुए हैं. मौत का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है क्योंकि रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है. हादसे से प्लांट में हड़कंप मच गया है.

दरअसल, बतौली क्षेत्र के ग्राम शिलसिला में स्थित मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना बॉक्सइट फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब 3 टन क्षमता वाला बंकर अचानक गिर गया. जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के दबे होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं. घटना के बाद तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है. हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.